अमर उजाला
Mon, 2 October 2023
किसी भी काम को करने और सफलता हासिल करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ती है
लेकिन कठिन मेहनत के साथ ही स्मार्ट तरीके अपनाकर भी आप सफलता हासिल कर सकते हैं
किसी भी काम को करने के लिए पहले उसकी प्राथमिकता को समझें
जब भी लोग असफल होते हैं तो यह जरूरी नहीं कि उनकी मेहनत में कमी रह गई, यह भी हो सकता है कि उनका प्रयास ही गलत दिशा में हो
किसी भी काम को करने से पहले प्रत्येक कार्य के लिए एक टाइमलाइन जरूर बनाएं
इससे समय सीमा का एक मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ता है और हमें काम को जल्द से जल्द खत्म करनें की प्रेरणा देता है
कामयाब और नाकामयाब लोग दोनों का गोल एक ही होता है, दोनों जीतना चाहते हैं
लेकिन फर्क उस सिस्टम का पड़ता है जो आपको मेहनत से काम करने के लिए मजबूर कर देता है
लिहाजा कड़ी मेहनत के साथ स्मार्ट वर्क भी करेंगे तो आपको अपना हर गोल हासिल करने में मदद मिलेगी
UGC NET के आवेदक कैलेंडर में मार्क कर लें ये तारीखें