SBI Clerk के आवेदक कैलेंडर में मार्क करें ये तिथियां, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना एसबीआई में जूनियर एसोसिएट क्लर्क के 8283 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 17 नवंबर से चल रही है, 7 दिसंबर आवेदन करने की अंतिम तिथि है इस भर्ती के लिए कोई भी ग्रेजुएट या ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में पढ़ रहे छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयुसीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयुसीमा 28 वर्ष है चयन प्रक्रिया में दो चरणों की परीक्षा शामिल है, पहली SBI Clerk Prelims और दूसरी SBI Clerk Mains प्रारंभिक परीक्षा जनवरी, 2024 में आयोजित की जा सकती है, जिसके लिए एडमिट कार्ड दिसंबर, 2023 में जारी होने की उम्मीद है SBI Clerk Mains परीक्षा फरवरी, 2024 में आयोजित होने की उम्मीद है, इसके लिए एडमिट कार्ड फरवरी, 2024 में आने की संभावना है कोई भी अपडेट न छूटे इसके लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर नजर बनाकर रखें .