भारतीय शिक्षा प्रणाली पर मंथन, सहस्रबुद्धे बोले- पांच या 10 साल में एक्सपायर है डिग्री अमर उजाला संवाद कार्यक्रम का आज दूसरा दिन है, इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी फोरम के अध्यक्ष डॉ. अनिल सहस्त्रबुद्धे भी पहुंचें अध्यक्ष डॉ. अनिल सहस्त्रबुद्धे ने शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की भूमिका पर बात की डॉ अनिल सहस्रबुद्धे ने कहा कि 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन करने के बाद एजुकेशन समाप्त हो गई, यह बात दिमाग से निकालनी पड़ेगी उन्होंने कहा, डिग्री की भी पांच और दस साल बाद एक्सपायर करने की व्यवस्था होनी चाहिए ऑनलाइन भी री लर्निंग स्टडी की जा सकती है, कंपनियों को भी कर्मचारियों के कौशल पर ध्यान देना चाहिए स्टाफ को एक महीने के लिए कौशल विकास कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भेजा जाना चाहिए डॉ. अनिल ने कहा कि 400 यूनिवर्सिटी कौशल विकास के लिए कोर्स करा रही हैं और रोजगार दे रही हैं .