समोसा, जलेबी, पकौड़ा... क्या आप जाने हैं इन्हें अंग्रेजी में क्या कहते हैं? भारतीय फूड आइटम्स ना सिर्फ स्वाद में शानदार होते हैं, बल्कि इनकी खुशबू भी हर किसी को आकर्षित करती है इनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन डिशेज को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? जलेबी का नाम "Funnel Cake" उसके घुमावदार आकार और बनाने की तकनीक के कारण पड़ा है इसे बनाने के लिए कई बार फनल का इस्तेमाल होता है, जिससे इसका शेप तैयार होता है समोसा को अंग्रेजी में Savoury Stuffed Pastry कहा जाता है, जो फ्रेंच डिश Rissole से मिलता-जुलता है रिसोल की तरह समोसा भी बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार भरावन वाला होता है पकौड़ों की शुरुआत मुगल काल में हुई थी, जब मटन, अंडा और चिकन जैसे कई वैरिएंट बनाए जाते थे इन्हें अंग्रेजी में Fritters कहा जाता है, जो बेसन में लपेटकर तले गए स्नैक्स होते हैं .