Same Sex Marriage: LGBTQIA में Q, I और A का क्या मतलब होता है? मंगलवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने LGBTQIA समुदाय के विवाह को कानूनी मान्यता नहीं दी, ऐसे में आइए जानते हैं कि LGBTQIA का मतलब क्या होता है जब कोई महिला किसी पुरुष से आकर्षित न होकर महिला से आकर्षित होती है तो उसे Lesbian कहा जाता है अगर कोई किसी अन्य पुरुष आकर्षित होता है तो उसे Gay कहते हैं, इसमें दोनों पार्टनर पुरुष होते हैं जब कोई पुरुष और महिला दोनों तरह के लिंग से आकर्षित होता है तो उसे Bisexual कहा जाता है, इसमें दोनों पार्टनर समान या विपरीत लिंग के हो सकते हैं जब किसी का शरीर पुरुष का हो, लेकिन वह खुद को महिला जैसा महसूस करता हो या फिर शरीर महिला का लेकिन उसे पुरुष जैसा महसूस होता है ये लोग अपनी शारीरिक चाहत तय नहीं कर पाते हैं, इसीलिए ऐसे लोगों को क्वीयर का नाम दिया जाता है इंटरसेक्स की कैटेगरी में वो लोग आते हैं जो शारीरिक यौनांग से न पुरुष है और न ही महिला। इनके यौनांग का निर्धारण नहीं हो पाता है जिसे पुरुष और महिला दोनों के साथ सेक्स में रूचि नहीं होती है उन्हे एसेक्शुअल कैटेगरी में रखा जाता है .