RSMSSB CET: सात कॉलम की ओएमआर शीट में ऐसे भरें छह अंकों का रोल नंबर
अमर उजाला
Mon, 21 October 2024
Image Credit : Adobe Stock
आरएसएमएसएसबी सीईटी परीक्षा तीन दिन 22, 23, 24 अक्तूबर को होगी, परीक्षा तीनों दिन दो-दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी
Image Credit : Adobe Stock
12वीं स्तर की समान पात्रता परीक्षा में इस बार रिकॉर्ड तोड़ आवेदन आए हैं, आरएसएमएसएसबी के अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है
Image Credit : Adobe Stock
अध्यक्ष ने कहा है कि अगर ओएमआर शीट में 7 गोले दिए हों और आपका रोल नंबर 6 डिजिट का हो तो एक जीरो पहले वाले कॉलम में भर दें
Image Credit : Adobe Stock
उदाहरण के लिए, यदि आपका रोल नंबर 607543 है तो सात ओएमआर शीट वाले गोलों में अपना रोल नंबर सात डिजिट 0607543 का बना कर भर दें।
Image Credit : Adobe Stock
उन्होंने यह भी कहा कि सीईटी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। इसलिए हर प्रश्न का विकल्प चुन उत्तर देने में ही बुद्धिमानी होगी
Image Credit : Adobe Stock
आरएसएमएसएसबी ने कहा है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के दो घंटे पहले पहुंचना है, एग्जाम शुरू होने के एक घंटे पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे
Image Credit : Adobe Stock
अलग-अलग विभागों की कुल 12 श्रेणियों के पदों पर भर्ती के लिए यह पात्रता परीक्षा होगी
Image Credit : Adobe Stock
जो सीईटी में 40 फीसदी अंक ले आएगा वो इन पदों की भर्ती परीक्षाओं में बैठ सकेगा
Image Credit : Adobe Stock
एक फोटो से जीत सकते हैं 'डार्क फ्रेम्स' ब्लैक एंड व्हाइट फोटोग्राफी प्रतियोगता, जानें कैसे