बिहार के पटना वाले खान सर का आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 रिजल्ट और ग्रुप डी परीक्षा में धांधली के विश्लेषण वाले वीडियो के बाद बिहार में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए थे।
Image Credit : Social Media
उम्मीदवारों की उग्र भीड़ ने गया में एक यात्री ट्रेन को आग लगा दी थी। इसके बाद छात्रों पर पुलिस कार्रवाई भी हुई। 26 जनवरी को खान सर समेत कई कोचिंग संचालकों पर केस दर्ज किए गए।
Image Credit : Social Media
पटना वाले खान सर
कार्रवाई से नाराज छात्र संगठनों ने 28 जनवरी को बिहार बंद का आह्वान किया था। इसे आरजेडी व अन्य विपक्षी दलों ने भी समर्थन दिया। लेकिन पटना के खान सर ने छात्रों से इसमें शामिल नहीं होने की अपील की।
Image Credit : Social Media
खान सर ने कहा कि 28 जनवरी को किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लीजिए, ये आपके लिए गलत साबित हो जाएगा। रेलमंत्री स्टूडेंट्स की मांग पर सहमत हैं। सुशील मोदी ने इसकी पुष्टि की है।
Image Credit : सोशल मीडिया
खान सर ने कहा कि पीएम मोदी का भी इसमें दखल था, इसलिए आसानी से सहमति बन गई। वे अब 20 गुना ज्यादा रिजल्ट देंगे। नंबर रिपीट भी नहीं होंगे और 3.5 लाख बच्चों को और जोड़ा जाएगा।
Image Credit : Social Media
उन्होंने कहा कि गलती रेलमंत्री या पीएम की तरफ से नहीं थी। ये गलती आरआरबी की थी। कुछ लोग इसे चुनावी माहौल से भी जोड़ रहे हैं, ऐसा करना गलत है।