क्या 10वीं पास बन सकते हैं लोको पायलट?

अमर उजाला

Fri, 24 February 2023

Image Credit : Social Media

लोको पायलट कौन?

ट्रेन के ड्राइवर को लोको पायलट कहते हैं। इस नौकरी को ग्रुप बी कैटेगरी में रखा गया है। भारतीय रेलवे में ट्रेन चलाने की जिम्मेदारी लोको पायलट की ही होती है।
Image Credit : Social Media

शैक्षणिक योग्यता?

लोको पायलट बनने के लिए आपको के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं परीक्षा पास करनी होती है।
Image Credit : Social Media

आईटीआई है जरूरी

लोको पायलट के लिए एनसीवीटी यानी नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग या एससीवीटी यानी स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग से मान्यता प्राप्त आईटीआई से संबंधित ट्रेड डिप्लोमा जरूरी है।
Image Credit : Social Media

इंजीनियरिंग डिप्लोमा भी

आईटीआई के अलावा उम्मीदवार एआईसीटीई यानी अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा संस्थान से मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से डिप्लोमा भी कर सकते हैं।
Image Credit : Social Media

पात्रता मानदंड

लोको पायलट बनने के लिए उम्मीदवारों को भारतीय नागरिक होना जरूरी है। सामान्य व अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।
Image Credit : Social Media

आवेदन कब करें?

लोको पायलट बनने के लिए उम्मीदवारों को रेलवे की ओर से भर्ती निकाले जाने पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Image Credit : Social Media

लिखित परीक्षा

उम्मीदवारों को लोको पायलट बनने के लिए लिखित परीक्षा क्वालिफाई करनी होती है।

Image Credit : Social Media

इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट

इसके बाद लोको पायलट बनने के लिए उम्मीदवारों को इंटरव्यू यानी साक्षात्कार के दौर से गुजरना होता है। शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवारों का चिकित्सकीय परीक्षण होगा।
Image Credit : Social Media

ट्रेन परिचालन का प्रशिक्षण

लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट क्लीयर करने के बाद लोको पायलट के लिए चयनित उम्मीदवारों को ट्रेन और मेट्रो रेल आदि चलाने का प्रशिक्षण दिया जाता है।
Image Credit : Social Media

कौन हैं आईपीएस डी रूपा?

Social Media
Read Now