अमर उजाला
Mon, 19 June 2023
राजनीति में आने से पहले, राहुल लंदन में एक मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म मॉनिटर ग्रुप में काम करते थे।
इसके बाद 2002 में उन्हें मुंबई स्थित प्रौद्योगिकी आउटसोर्सिंग फर्म बैकॉप्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मंडल में नियुक्त किया गया था।
2019 में लड़े गए आखिरी चुनाव के दौरान उनके द्वारा प्रस्तुत हलफनामे के अनुसार, राहुल गांधी की नेट वर्थ 15.17 करोड़ रुपये है।
उनके पास 15.89 करोड़ रुपये की संपत्ति है और उनके नाम 72.02 लाख रुपये की देनदारियां भी हैं।
राहुल उत्तर प्रदेश की अमेठी एवं केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं।
राहुल ने सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की; और फिर, हार्वर्ड विश्वविद्यालय चले गए थे।
उन्होंने फ्लोरिडा के रॉलिन्स कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
राहुल ने 1995 में कैंब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से विकासात्मक अध्ययन में एमफिल की डिग्री ली थी।
कैसे बनते हैं IAS और IPS अधिकारी?