श्री राम, लक्ष्मण और देवी सीता वनवास के दौरान किस जंगल में रूके थे? रामायण महाकाव्य की कहानी के बारे में हम सभी जानते हैं कि राम और सीता, लक्ष्मण के साथ 14 वर्षों के लिए वनवास गए थे राक्षसों के राजा रावण को हराकर वापस अपने राज्य लौटे थे अधिकांश लोगों को पता है कि राम, लक्ष्मण और सीता ने कई साल वन में बिताए थे लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान राम, सीता और लक्ष्मण जिस वन में रूके थे, उसका नाम क्या था? कुछ ही लोगों को उस वन के नाम की जानकारी होगी उस वन का नाम दंडकारण्य था जिसमें राम, सीता और लक्ष्मण ने अपना वनवास बिताया था यह वन लगभग 35,600 वर्ग मील में फैला हुआ था जिसमें वर्तमान छत्तीसगढ़, उड़ीसा, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्से शामिल थे उस समय यह वन सबसे भयंकर राक्षसों का घर माना जाता था, इसलिए इसका नाम दंडकारण्य था जहां “दंड” का अर्थ “सजा देना” और “अरण्य” का अर्थ “वन” है .