Indian Navy: कतर में किन अपराधों के लिए मिलती है मौत की सजा? कतर में भारत के आठ पूर्व नौसैनिकों को मौत की सजा सुनाई गई थी, हालांकि अब सजा को कम कर उम्र कैद कर दिया गया है इन नौसैनिकों पर इजरायल के लिए कतर की जासूसी करने का आरोप लगा है इस मामले के बाद से कतर के कड़े कानून चर्चा में हैं, ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां किन जुर्मों के लिए मौत की सजा सुनाई जा सकती है कतर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कानून बेहद कड़े हैं, अगर कोई शख्स देश के खिलाफ साजिश या जासूसी करता है तो उसे मौत की सजा सुनाई जा सकती है अगर कोई महिला किसी महिला से या फिर कोई पुरुष किसी पुरुष से संबंध बनाता है तो उसे भी मौत की सजा सुनाई जा सकती है समलैंगिकता के मामलों में तीन से सात साल तक की सजा और अधिकतम मौत की सजा का प्रावधान है कतर में धर्म परिवर्तन और ईशनिंदा के लिए भी कड़ी सजा के प्रावधान हैं, ऐसे मामलों में दोषी को मौत की सजा सुनाई जा सकती है इनके अलावा हत्या, बलात्कार, ड्रग्स की तस्करी जैसे मामलों में भी मौत की सजा का प्रावधान है हालांकि, कतर में कई अपराधों में दोषियों को सरकार की तरफ से माफी भी दे दी जाती है .