Indian Navy: कतर में किन अपराधों के लिए मिलती है मौत की सजा?

अमर उजाला

Sat, 30 December 2023

Image Credit : Social Media
कतर में भारत के आठ पूर्व नौसैनिकों को मौत की सजा सुनाई गई थी, हालांकि अब सजा को कम कर उम्र कैद कर दिया गया है
Image Credit : सोशल मीडिया
इन नौसैनिकों पर इजरायल के लिए कतर की जासूसी करने का आरोप लगा है
 
Image Credit : सोशल मीडिया
इस मामले के बाद से कतर के कड़े कानून चर्चा में हैं, ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां किन जुर्मों के लिए मौत की सजा सुनाई जा सकती है
 
Image Credit : सोशल मीडिया
कतर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कानून बेहद कड़े हैं, अगर कोई शख्स देश के खिलाफ साजिश या जासूसी करता है तो उसे मौत की सजा सुनाई जा सकती है
 
Image Credit :
अगर कोई महिला किसी महिला से या फिर कोई पुरुष किसी पुरुष से संबंध बनाता है तो उसे भी मौत की सजा सुनाई जा सकती है
 
Image Credit : Pixabay
समलैंगिकता के मामलों में तीन से सात साल तक की सजा और अधिकतम मौत की सजा का प्रावधान है
 
Image Credit : Pixabay
कतर में धर्म परिवर्तन और ईशनिंदा के लिए भी कड़ी सजा के प्रावधान हैं, ऐसे मामलों में दोषी को मौत की सजा सुनाई जा सकती है
 
Image Credit : istock
इनके अलावा हत्या, बलात्कार, ड्रग्स की तस्करी जैसे मामलों में भी मौत की सजा का प्रावधान है 
 
Image Credit : Social Media
हालांकि, कतर में कई अपराधों में दोषियों को सरकार की तरफ से माफी भी दे दी जाती है
 
Image Credit : सोशल मीडिया

IPS नीना सिंह बनीं CISF की पहली महिला चीफ, जानें कहां से की है पढ़ाई

Social Media
Read Now