पीएम मोदी बर्थडे: ये थे देश के सबसे उम्रदराज प्रधानमंत्री आज प्रधानमंत्री मोदी 73 साल के हो गए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के सबसे उम्रदराज प्रधानमंत्री कौन थे? सबसे अधिक उम्र में यह पद संभालने का रिकॉर्ड स्वर्गीय मोरारजी देसाई के नाम है, जो 1977 में 81 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बने थे उनके बाद चौधरी चरण सिंह 1979 में 76 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बने श्री इन्द्र कुमार गुजराल ने 1997 में 76 वर्ष की ही उम्र में सत्ता संभाली इस लिस्ट में चौथे स्थान पर भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम आता है, उन्होंने 71 वर्ष सात माह 26 दिन की उम्र में यह पद संभाला था वहीं, अगर सबसे युवा प्रधानमंत्री की बात करें तो वह थे स्वर्गीय राजीव गांधी, जो 1984 में मात्र चालीस वर्ष की उम्र में सत्ता में आए थे .