Pervez Musharraf ने लाहौर से लंदन तक ली थी जंगी तालीम

अमर उजाला

Sun, 5 February 2023

Image Credit : Social Media

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का इंतकाल पांच फरवरी, 2023 को दुबई में हुआ। मुशर्रफ 11 अगस्त, 1943 को नई दिल्ली में पैदा हुए। उनका परिवार, भारत विभाजन के वक्त पाकिस्तान जा बसा।

Image Credit : Social Media

मुशर्रफ की शुरुआती पढ़ाई कराची के सैंट पैट्रिक हाई स्कूल से हुई। वे 1949 से 1956 तक तुर्की में रहे। इसके बाद पाकिस्तान लौटने पर मुशर्रफ ने फोरमैन क्रिश्चियन कॉलेज, लाहौर में दाखिला लिया।

Image Credit : Social Media
मुशर्रफ 1964 में सेना में शामिल हुए, क्वेटा में आर्मी कमांड और स्टाफ कॉलेज से स्नातक किया। इसके बाद 1990 में ब्रिटेन जाकर लंदन स्थित रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज में मास्टर्स पूरी की। 
Image Credit : Social Media

वे पाकिस्तान मिलिट्री कॉलेज, काकुल, एबटाबाद; कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, क्वेटा, बलोचिस्तान और नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी, इस्लामाबाद भी पढ़े।

Image Credit : Social Media

वह भारत के खिलाफ पाकिस्तान की 1965 और 1971 की जंग में लड़े। अक्तूबर 1998 में पाकिस्तान के तत्कालीन पीएम नवाज शरीफ ने उन्हें सेनाध्यक्ष नियुक्त किया।

Image Credit : Social Media

मुशर्रफ ने 1999 में भारतीय कश्मीर पर आक्रमण का नेतृत्व किया। 1999 में ही विरोधाभास के कारण नवाज शरीफ सरकार का तख्तापलट कर पाकिस्तान की सत्ता हासिल की। 

Image Credit : Social Media

पाकिस्तान के सैन्य तानाशाह व राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने 2001 से 2008 तक राज किया। वे पाकिस्तान पर सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले सैन्य तानाशाहों में शुमार रहे। 

Image Credit : Social Media

बजट 2023 कितना 'पढ़ा-लिखा'?

अमर उजाला ग्राफिक्स
Read Now