जनवरी सत्र की जेईई मेन परीक्षा से ड्रॉप किए गए छह प्रश्न: एनटीए

अमर उजाला

Sat, 15 February 2025

Image Credit : अमर उजाला ग्राफिक्स
स्नातक इंजीनियरिंग पाठयक्रमों में दाखिले के लिए पहले सत्र की जनवरी में हुई जेईई मेन परीक्षा में से छह प्रश्नों को ड्रॉप कर दिया गया है
Image Credit : Adobe Stock
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने उम्मीदवारों के चैलेंज के बाद यह कदम उठाया
Image Credit : Adobe Stock
एनटीए ने बताया कि जेईई मेन-2025 के जनवरी सत्र की परीक्षा के सिर्फ छह प्रश्नों को ही विशेषज्ञों ने गलत माना है
Image Credit : Adobe Stock
उम्मीदवारों ने इन प्रश्नों के उत्तर को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी
Image Credit : Freepik
इसके बाद विशेषज्ञ समिति ने उन प्रश्नों की सूची तैयार की और उसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया है
Image Credit : Adobe Stock
वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि सोशल मीडिया पर परीक्षा में 12 प्रश्न गलत पूछे जाने का दावा किया जा रहा है, जो बिल्कुल निराधार है
 
Image Credit : Freepik
परीक्षा 22 से 30 जनवरी के बीच आयोजित हुई, 4 फरवरी को जारी उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए 6 फरवरी तक का समय दिया गया
Image Credit : Adobe Stock
इसके बाद एनटीए ने 10 फरवरी को अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की और 11 फरवरी को पेपर-1 नतीजे जारी किए गए
 
Image Credit : Adobe Stock

PPC 2025: एआई का इस्तेमाल कैसे करें? टेक्निकल गुरुजी-राधिका गुप्ता से जानें

mygovindia
Read Now