जनवरी सत्र की जेईई मेन परीक्षा से ड्रॉप किए गए छह प्रश्न: एनटीए स्नातक इंजीनियरिंग पाठयक्रमों में दाखिले के लिए पहले सत्र की जनवरी में हुई जेईई मेन परीक्षा में से छह प्रश्नों को ड्रॉप कर दिया गया है नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने उम्मीदवारों के चैलेंज के बाद यह कदम उठाया एनटीए ने बताया कि जेईई मेन-2025 के जनवरी सत्र की परीक्षा के सिर्फ छह प्रश्नों को ही विशेषज्ञों ने गलत माना है उम्मीदवारों ने इन प्रश्नों के उत्तर को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी इसके बाद विशेषज्ञ समिति ने उन प्रश्नों की सूची तैयार की और उसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया है वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि सोशल मीडिया पर परीक्षा में 12 प्रश्न गलत पूछे जाने का दावा किया जा रहा है, जो बिल्कुल निराधार है परीक्षा 22 से 30 जनवरी के बीच आयोजित हुई, 4 फरवरी को जारी उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए 6 फरवरी तक का समय दिया गया इसके बाद एनटीए ने 10 फरवरी को अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की और 11 फरवरी को पेपर-1 नतीजे जारी किए गए .