कौन हैं प्रदीप सिंह खरोला, जिन्हें मिली एनटीए की जिम्मेदारी? हाल में ही परीक्षाओं में अनियमितताओं के कारण केंद्र सरकार ने एनटीए के प्रमुख आईएएस सुबोध कुमार को उनके पद से हटा दिया है और इनकी जगह आईएएस प्रदीप सिंह खरोला को एनटीए प्रमुख बनाया गया है आईएएस प्रदीप सिंह खरोला 2022 से भारत व्यापार संवर्धन संगठन यानी इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हैं 1982 में उन्होंने इंदौर यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की इससे पहले वह साल 2012-13 में कर्नाटक के सीएम के प्रमुख सचिव रह चुके हैं अब वह एनटीए के नए डायरेक्टर की नियुक्ति तक इसकी जिम्मेदारी कमान संभालेंगे 1984 में आईआईटी दिल्ली से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया आईएएस प्रदीप सिंह ने अपने अब तक करियर में कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम किया है .