NEET: SC ने लगाई एनटीए को फटकार, 0.001% भी लापरवाही नहीं बर्दाश्त सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की इस दौरान कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से कई तीखे सवाल किए अदालत ने कहा कि अगर नीट परीक्षा में 0.001 फीसदी भी लापरवाही हुई है तो उससे निपटा जाना चाहिए इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया कोर्ट ने इस मामले में एनटीए और केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने को कहा है दूसरी ओर, नीट पेपर लीक मामले भी नया मोड आता दिख रहा है बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने 6 पोस्ट-डेटेड चेक बरामद किए हैं, जिनके बारे में शक है कि ये चेक माफिया के पक्ष में जारी किए गए थे .