ऑनलाइन या पुराने पैटर्न पर होगी नीट यूजी परीक्षा? फैसला जल्द शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में घोषणा की कि नीट यूजी परीक्षा को ऑनलाइन मोड में आयोजित करने की संभावना पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालयों के बीच इस विषय पर चर्चा जारी है, और 2025 तक इस बदलाव को लागू किए जाने की उम्मीद है यह सुधार परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हो सकता है वर्तमान में, NEET UG परीक्षा भारत की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जो ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है इसमें उम्मीदवार बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर अंकित करते हैं इस साल, देश भर से 24 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से लगभग 1.08 लाख एमबीबीएस सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा हुई एनएमसी ने हाल ही में नीट 2025 परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया है .