मिनिस्ट्री संभालते ही एक्शन में आए शिक्षा मंत्री, नीट को लेकर कही ये बात

अमर उजाला

Thu, 13 June 2024

Image Credit : ANI
नीट रिजल्ट में धांधली को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई, जिसमें 1563 उम्मीदवारों के परिणाम रद्द कर दिए गए
Image Credit : ANI
साथ ही, इन छात्रों को दोबारा परीक्षा में शामिल होने का विकल्प भी दिया है, जोकि 23 जून को आयोजित की जाएगी
Image Credit : Freepik
यदि कोई उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल नहीं होता है, तो काउंसलिंग में उसके ग्रेस मार्क्स नहीं लिए जाएंगे
Image Credit : iStock
वहीं, शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने मंत्रालय संभालते ही NEET 2024 के रिजल्ट में धांधली को लेकर बड़ा बयान दिया है
Image Credit : ANI
उन्होंने कहा है कि सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सख्त सजा दी जाएगी
Image Credit : iStock
शिक्षा मंत्री ने कहा, "जो घटना हमारे सामने आई है, दोषियों को दंडित किया जायेगा"
Image Credit : Freepik
उन्होंने आगे कहा, "भारत सरकार पूरी तरह से पारदर्शी व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है, कोर्ट के फैसले को आने दें, जो कोर्ट कहेगा वो किया जायेगा"
Image Credit : ANI

नीट के 1563 अभ्यर्थियों के परिणाम रद्द! दोबारा दे सकते हैं परीक्षा

Amar ujala graphics
Read Now