मिनिस्ट्री संभालते ही एक्शन में आए शिक्षा मंत्री, नीट को लेकर कही ये बात नीट रिजल्ट में धांधली को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई, जिसमें 1563 उम्मीदवारों के परिणाम रद्द कर दिए गए साथ ही, इन छात्रों को दोबारा परीक्षा में शामिल होने का विकल्प भी दिया है, जोकि 23 जून को आयोजित की जाएगी यदि कोई उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल नहीं होता है, तो काउंसलिंग में उसके ग्रेस मार्क्स नहीं लिए जाएंगे वहीं, शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने मंत्रालय संभालते ही NEET 2024 के रिजल्ट में धांधली को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सख्त सजा दी जाएगी शिक्षा मंत्री ने कहा, "जो घटना हमारे सामने आई है, दोषियों को दंडित किया जायेगा" उन्होंने आगे कहा, "भारत सरकार पूरी तरह से पारदर्शी व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है, कोर्ट के फैसले को आने दें, जो कोर्ट कहेगा वो किया जायेगा" .