क्या होते हैं ग्रेस मार्क्स, जिसको लेकर खड़ा हो गया नीट यूजी विवाद? नीट यूजी परीक्षा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, टॉपर्स की संख्या बढ़ने, एक ही केंद्र से 6 टॉपर निकलने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं इस बीच ग्रेस मार्क्स को लेकर भी काफी हल्ला हो रहा है ऐसे में आइए समझते हैं ग्रेस मार्क्स का मामला क्या है एनटीए के अनुसार, नीट परीक्षा के कुछ केंद्रों पर परीक्षा समय का नुकसान हुआ था ऐसे उम्मीदवार जिनके परीक्षा समय की हानि हुई है, उनको भरपाई के तौर पर कुछ अतिरिक्त मार्क्स प्रदान किए गए, जिन्हें ग्रेस मार्क्स का नाम दिया गया एनटीए के अनुसार, उम्मीदवारों को पांच ग्रेस अंक भी प्रदान किए गए हैं एनटीए द्वारा इस वर्ष टॉपर्स की संख्या बढ़ने के पीछे का कारण भी ग्रेस मार्क्स ही बताया गया है .