NEET UG Result: इस दिन जारी होगा नीट यूजी का रिजल्ट, नोट करें तारीख देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए हर साल नीट यूजी परीक्षा आयोजित होती है इस साल नीट यूजी परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई आवेदन प्रक्रिया 09 फरवरी को शुरु हुई थी और आवेदन करने के लिए 16 मार्च 2024 तक का समय दिया गया था जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं एनटीए की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, NEET UG 2024 परीक्षा का रिजल्ट जून माह में ही जारी कर दिया जाएगा जारी होने पर उम्मीदवार अपना रिजल्ट नीट यूजी की वेबसाइट nta.ac.in पर देख पाएंगे नीट यूजी की उत्तर कुंजी 30 मई को जारी की गई थी, उम्मीद है कि एनटीए नीट यूजी का रिजल्ट 14 जून के आसपास जारी किया जा सकता है ताजा अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें .