नीट यूजी में कितने अंकों पर मिलेगा सरकारी कॉलेज? समझें पूरी स्कीम सभी उम्मीदवार कम खर्च में बेहतर संस्थान से डॉक्टरी की पढ़ाई करना चाहते हैं ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार देश के कुल 355 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 52218 एमबीबीएस सीटें हैं ऐसे में नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस कोटे के तहत और किस कॉलेज में सीट चाहते हैं सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 से अधिक अंक लाने होंगे वहीं पिछड़ा वर्ग को 575 से अधिक अनुसूचित जाति वर्ग को 480 से अधिक लाने होंगे अनुसूचित जन जाति वर्ग को 475 से अधिक अंक होने चाहिए नीट 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है इस साल नीट 2024 में लगभग लगभग 21 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया .