नीट के 1563 अभ्यर्थियों के परिणाम रद्द! दोबारा दे सकते हैं परीक्षा नीट परीक्षा को लेकर जारी विवाद के बीच गुरुवार को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई नीट-यूजी 2024 के 1,563 उम्मीदवारों को ग्रेस अंक देने का निर्णय वापस ले लिया गया है ऐसे उम्मीदवारों को 23 जून को फिर से परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा, जिसके नतीजे 30 जून को आएंगे सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी काउंसलिंग पर रोक लगाने से मना कर दिया है, कोर्ट ने कहा कि काउंसलिंग जारी रहेगी कोर्ट ने कहा है कि नीट यूजी भी में जिन भी उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स मिले हैं, उनके पास परीक्षा फिर से आयोजित की जाएगी अभ्यर्थी दोबारा परीक्षा नहीं देना चाहते, उनके परिणाम वास्तविक अंकों के आधार पर घोषित किए जाएंगे यानी अगर कोई अभ्यर्थी दोबारा परीक्षा नहीं देना चाहता है तो उसको मिले ग्रेस अंक मान्य नहीं होंगे एनटीए ने उम्मीदवारों को दिए ग्रेस अंक वापस ले लिए हैं .