अमर उजाला
Sat, 4 March 2023
उम्मीदवारों को NEET PG परीक्षा के दौरान अपने कपड़ों को लेकर भी ध्यान देने की जरूरत है।
NEET PG परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को आधी बाजू या बिना बाजू वाले आराम दायक एवं खुले कपड़े पहनने चाहिए।
उम्मीदवारों को जूते-मोजे पहनने से बचना चाहिए और महिलाओं को भी सैंडल की जगह सामान्य चप्पल ही पहनने की सलाह दी जाती है।
महिला उम्मीदवारों को मेटल हुक वाले ब्रा और अंडर गारमेंट्स नहीं पहनने चाहिए, क्योंकि ऐसे में मेटल डिटेक्टर स्कैनिंग से शक के घेरे में आ जाएंगे।
बीते वर्ष भी नीट परीक्षा के दौरान कई परीक्षा केंद्रों पर छात्राओं की ब्रा और इनरवियर उतरवाने का मामला सामने आया था।
इतना ही नहीं कई परीक्षा केंद्रों पर महिलाओं के दुपट्टे भी उतरवा लिए गए थे।
हालांकि बाद में राष्ट्रीय महिला आयोग ने इन मामलों का संज्ञान लिया था और घटनाओं की पुनरावृत्ति पर आपत्ति जताई थी।
क्या 10वीं पास बन सकते हैं लोको पायलट?