नीट पीजी काउंसलिंग 2021 के लिए पहले राउंड की पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी बुधवार, 12 जनवरी, 2022 से शुरू हो गई है। काउंसलिग का पहला राउंड 12 जनवरी से लेकर 28 जनवरी, 2022 तक चलेगा। पंजीकरण प्रक्रिया 17 जनवरी को समाप्त हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद सात जनवरी, 2022 को नीट पीजी काउंसलिंग 2021 को शुरू करने का आदेश दिया था। एमसीसी द्वारा काउंसलिंग एआईक्यू राउंड-1, एआईक्यू राउंड-2, एआईक्यू मॉपअप राउंड और एआईक्यू स्ट्रे वैकेंसी के अनुसार आयोजित की जाएगी। एमसीसी की ओर से नीट पीजी काउंसलिंग 2021 की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर ही आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के माध्यम से योग्य छात्रों को एआईक्यू, डीम्ड, केंद्रीय विश्वविद्यालय और एएफएमएस की सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। काउंसलिंग के माध्यम से योग्य छात्रों को एआईक्यू, डीम्ड, केंद्रीय विश्वविद्यालय और एएफएमएस की सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।