एमसीसी द्वारा इस बार ऑल इंडिया कोटा की 50 फीसदी सीटों के लिए नीट काउंसलिंग के कुल चार राउंड आयोजित किए जा रहे हैं। नीट पीजी काउंसलिंग 2021 पहले राडंड की पंजीकरण प्रक्रिया 12 जनवरी से शुरू हो गई है। यह 17 जनवरी को समाप्त हो जाएगी। नीट पीजी काउंसलिंग 2021 राउंड-2 का आयोजन 03 फरवरी से 19 फरवरी तक होगा। नीट पीजी काउंसलिंग 2021 मॉप-अप राउंड का आयोजन 22 फरवरी से 03 मार्च तक होगा। नीट पीजी काउंसलिंग 2021 स्ट्रे वेकेंसी राउंड का आयोजन के लिए सीटों के रिक्त रहने पर तारीखें घोषित की जाएंगी। नीट पीजी काउंसलिंग 2021 पंजीकरण के लिए एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं। नीट पीजी काउंसलिंग 2021