अमर उजाला
Mon, 20 February 2023
NEET PG 2023 परीक्षा में अब कम ही वक्त बचा है और काउंट डाउन शुरू हो चुका है तो आइए जानते हैं NEET PG के लिए अंतिम पुख्ता तैयारी के टिप्स, जिनकी मदद से आप अच्छे नंबर स्कोर कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के पास अब कम समय में ज्यादा से ज्यादा तैयारी करने का दबाव होगा। लेकिन आप दबाव और तनाव से बचकर रहें। आप ग्राफिकल जानकारी जैसे टेबल्स, डायग्राम और ग्राफ पर फोकस कर सकते हैं।
ये परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने में मददगार साबित होते हैं। सुनिश्चित करें कि आप महत्वपूर्ण फॉर्मूले, टेबल, फ्लोचार्ट आदि पर मेहनत करें। इससे आपकी फोटोग्राफिक मेमोरी तैयार होगी जो काफी मददगार रहेगी।
NEET PG उम्मीदवारों को नया स्टडी मैटेरियल लेने से बचना चाहिए और अपने नोट्स पर टिके रहना चाहिए। पढ़ते समय कुछ छोटे-छोटे प्वॉइंट वाले नोट्स बनाते जाएं।
परीक्षा के एक दिन पहले या आखिरी समय में उन विषयों और प्रश्नों पर ज्यादा ध्यान दें जो महत्वपूर्ण लग रहे हैं। इससे आपका समय बचेगा और अच्छा स्कोर करने में मदद मिलेगी।
जो महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर छोटे-छोटे नोट्स आपने बनाए थे उन्हें देखें। इससे आप फटाफट रिवीजन पूरा करें और मॉक टेस्ट दें।
एग्जाम की तैयारी का सेल्फ एनालिसिस भी बहुत जरूरी है। मॉक टेस्ट बताते हैं आप नीट परीक्षा की तैयारी में कहां खड़े हैं? यह आपको पता चल जाएगा।
साथ ही इससे आप आगे की तैयारी या उन सवालों की अच्छी तैयारी कर सकते हैं जिन पर आपकी पकड़ कमजोर है। ऐसे में तैयारी का हर स्टेप आपके अच्छे मार्क्स के लिए बेहद जरूरी है।
NEET PG 2023 क्या है नीट पीजी का परीक्षा पैटर्न?