अमर उजाला
Mon, 20 February 2023
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) की ओर से स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए NEET PG 2023 का आयोजन रविवार, पांच मार्च को किया जाना है।
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट देश के 267 शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। नीट पीजी के लिए 27 फरवरी को एडमिट कार्ड जारी होंगे।
नीट पीजी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रश्न-पत्र में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे जो तीन भागों- पार्ट ए (प्री-क्लिनिकल), पार्ट बी (पैरा-क्लिनिकल), और पार्ट सी (क्लिनिकल) में विभाजित हैं।
नीट पीजी परीक्षा अवधि 3.30 घंटे की होगी। मार्किंग स्कीम के अनुसार, सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाते हैं और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जाता है।
इस साल नीट पीजी परीक्षा के माध्यम से डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) के लिए 19,953 सीट, मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) के लिए 10,821 सीटें ऑफर की गई हैं।
वहीं, नीट पीजी उम्मीदवारों के लिए अन्य पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए भी 1979 सीटें हैं।
Board Exam 2023: एक्सपर्ट की इस ट्रिक से मिल सकते हैं अच्छे नंबर