अमर उजाला
Mon, 16 May 2022
जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर यानी नीट पीजी 2022 का आयोजन इस साल 21 मई, 2022 को किया जा रहा है।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में डॉक्टरों के समूह ने परीक्षा को स्थगित करने की याचिका दी थी। हालांकि, कोर्ट ने यह याचिका खारिज कर दी।
डॉक्टरों के समूह का कहना था कि नीट पीजी काउंसलिंग- 2021 में हुई देरी के कारण छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए जरूरी समय नहीं मिल पाया।
उम्मीदवार प्रवेश पत्र को लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, बिना इसके उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा।
छ्त्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी