क्या आप जानते हैं 'नालंदा' शब्द का मतलब? नालंदा की स्थापना 5वीं शताब्दी में गुप्त वंश के शासक सम्राट कुमारगुप्त ने की थी नालंदा में सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि कोरिया, जापान, चीन, तिब्बत, इंडोनेशिया, ईरान, ग्रीस, मंगोलिया समेत कई दूसरे देशो के छात्र भी पढ़ाई के लिए आते थे नालंदा को तक्षशिला के बाद दुनिया का दूसरा सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय माना जाता है इतिहास के अनुसार नालंदा विश्वविद्यालय में 'धर्म गूंज' नाम की एक 9 मंजिला लाइब्रेरी थी, जिसमें 3 लाख से अधिक पुस्तकें थीं नालंदा शब्द संस्कृत के तीन शब्द ना+आलम+दा के संधि-विच्छेद से बना है, जिसका अर्थ 'ज्ञान रूपी उपहार पर कोई प्रतिबंध न रखना' से है पटना से 90 किलोमीटर और बिहार शरीफ से करीब 12 किलोमीटर दूर दक्षिण में आज भी इस विश्व प्रसिद्ध प्राचीन बौद्ध विश्वविद्यालय के खंडहर स्थित है .