अमर उजाला
Mon, 10 October 2022
मुलायम सिंह यादव का आज सोमवार 10 अक्तूबर, 2022 को निधन हो गया है।
उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला था।
मुलायम सिंह यादव ने करहल (मैनपुरी) के जैन इन्टर कालेज से पढ़ाई की है।
राजनीति में आने से पूर्व मुलायम सिंह यादव बतौर शिक्षक काम करते थे।
जानकार बताते हैं कि उस दौर में उन्हें 120 रुपए मासिक वेतन मिलता था।
उन्होंने हाई स्कूल में हिंदी और इंटर में सामाजिक विज्ञान पढ़ाया।
1992 में उन्होंने समाजवादी पार्टी का गठन किया था।
उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद तीन बार संभाला था।
साल 1996 से 1998 तक मुलायम देश के रक्षा मंत्री के पद पर थे।
माता-पिता मनरेगा मजदूर, बेटी बनी आइएएस