अमर उजाला
Thu, 20 July 2023
गांव के लोगों के बारे में सभी के मन में यह धारणा रहती है कि वहां के लोग पढ़े-लिखे नहीं होते हैं।
लोगों की यह धारणा आज गलत साबित होने वाली है।
भारत के उत्तर प्रदेश में एक ऐसा गांव है, जो साक्षर लोगों के लिए फेमस है।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के जवां ब्लॉक में स्थित धोर्रा माफी गांव में सबसे ज्यादा साक्षर लोग रहते हैं।
साक्षरता के मामले में इस गांव को एशिया का सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा गांव माना जाता है।
साल 2002 में इस गांव का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया था।
उस समय इस गांव की साक्षरता 75 फीसदी से भी अधिक थी।
गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए भी इस गांव का चुनाव किया गया था।
इस गांव में बिजली-पानी की सुविधा के साथ कई अंग्रेजी माध्यम के स्कूल भी हैं।
यहां के लोग खेती से ज्यादा नौकरी पर निर्भर हैं।
यहां 90 फीसदी लोग साक्षर हैं, महिलाएं भी पुरुषों के बराबर ही साक्षर हैं।
चेक को हिंदी में क्या कहते हैं? यहां जानिए जवाब