कितनी पढ़ी लिखी हैं मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 की विनर रिया सिंघा? रिया सिंघा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 के ताज से नवाजा गया है 19 वर्षीय रिया सिंघा अहमदाबाद, गुजरात से हैं अब वह वैश्विक मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी रिया सिंघा ने 2022 में अहमदाबाद के महात्मा गांधी इंटरनेशनल स्कूल से स्कूली पढ़ाई पूरी की फिलहाल जीएलएस यूनिवर्सिटी से परफॉर्मिंग आर्ट्स में ग्रेजुएशन की डिग्री के लिए पढ़ाई कर रही हैं मिस इंडिया यूनिवर्स 2024 का ताज पहनने से पहले रिया ने अपनी खूबसूरत तस्वीरों से इंटरनेट पर भी तहलका मचा दिया था वह एक डिजाइनर है रिया एक ऐसी डिजाइनर भी हैं, जो समकालीन और पारंपरिक शैलियों के अनूठे मिश्रण के लिए जानी जाती हैं रिया सिंघा के पिता बृजेश सिंघा एक बिजनेसमैन है उनके माता-पिता ने उनके करियर में हमेशा उनका पूरा सपोर्ट किया है .