मनु भाकर बनी पहली महिला निशानेबाज, जानें कितनी पढ़ी लिखी हैं मनु भाकर ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है वह ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली देश की पहली महिला निशानेबाज बन गईं उन्होंने महिलाओं के व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कांस्य पदक जीता था मनु भाकर हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली है मनु भाकर की शुरूआती पढ़ाई लिखाई झज्जर से पूरी हुई है मनु भाकर डीयू के लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में बीए ऑनर्स की पढ़ाई कर रही हैं मनु 14 साल की उम्र तक विभिन्न खेलों में पारंगत थीं मनु भाकर मार्शल आर्ट में भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी हैं, पिता मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं .