21 साल के इस इंजीनियर को मिला 1 करोड़ का पैकेज, यहां से की है पढ़ाई राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले 21 वर्षीय महिपाल सेजू को एक कंपनी में 1 करोड़ सालाना का पैकेज मिला है यह पैकेज एक जापानी कंपनी ने दिया है, जिसके लिए वह आईटी सलाहकार के रूप में काम करते हैं प्रारंभिक शिक्षा बाड़मेर में हुई और जोधपुर में 10वीं कक्षा पूरी करने के बाद उनका दाखिला कोटा में हो गया और वे आईआईटी की तैयारी करने लगे महिपाल ने IIT दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई पूरी की बीटेक के दौरान ही उन्हें 2019 में एक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से जापान के नागोया की एक कंपनी में 30 लाख रुपये के पैकेज के लिए चुना तीन साल बाद, टोक्यो, जापान में एक अन्य कंपनी के साथ 1 करोड़ रुपये के पैकेज की पेशकश के साथ उनके जीवन की तस्वीर ही बदल गई इस कंपनी का नाम मैकेनिका कॉर्पोरेशन है और कंपनी का मुख्यालय जापान में है .