स्वयं प्लस पोर्टल पर फ्री में सीखें सॉफ्ट स्किल्स, निखारें रोजगार कौशल

अमर उजाला

Fri, 11 October 2024

Image Credit : Adobe Stock
छात्र हों या पेशेवर, तेजी से विकसित हो रही इस दुनिया में कौशल विकसित करना बेहद जरूरी है, खुद को इसके तैयार नहीं करते हैं तो तकनीक आपको रिप्लेस कर सकती है
 
Image Credit : Adobe Stock
स्वयं प्लस पोर्टल पर रोजगार कौशल के कुछ फ्री कोर्स कराए जा रहे हैं, आप चाहें तो इसमें पंजीकृत होकर सीख सकते हैं
 
Image Credit : Adobe Stock
स्वयं प्लस पोर्टल पर छात्रों व पेशेवरों के लिए रोजगार कौशल पर आधारित ऑनलाइन कोर्स की पेशकश की जा रही है
 
Image Credit : Adobe Stock
दो घंटे के इस कोर्स में टीमवर्क, डिजिटल साक्षरता, जागरूकता और व्यावसायिकता के साथ कार्यस्थलों पर नेविगेट करना, उद्यमी मानसिकता विकसित करना, नौकरी के लिए साक्षात्कार जैसे कौशल विकसित करने का मौका मिलेगा
 
Image Credit : Adobe Stock
कोर्स का माध्यम अंग्रेजी है, जिसमें आपको कोर्स को बेहतर ढंग से समझने के लिए असेसमेंट, बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न जैसे स्टडी मटेरियल प्रदान किए जाएंगे
 
Image Credit : Adobe Stock
यह कोर्स न केवल पेशेवर कौशल से आपको परिचित कराएगा, बल्कि आप आवश्यक सॉफ्ट स्किल्स भी सीख पाएंगे
 
Image Credit : Adobe Stock
यह ऑनलाइन कोर्स किसी भी शुरुआती या अनुभवी पेशेवर को जॉब मार्केट में एक प्रभावी भूमिका बनाने में सक्षम बनाता है
 
Image Credit : Adobe Stock
कॉरपोरेट जगत में अपनी अलग पहचान बनाने की इच्छा रखने वाले योग्य उम्मीदवार आधिकारिक लिंक swayam-plus.swayam2.ac.in. पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं
 
Image Credit : Adobe Stock

छात्र हों या पेशेवर... दोनों के लिए है इसरो का ये फ्री ऑनलाइन कोर्स

Adobe Stock
Read Now