हर 4 साल बाद आता है इनका जन्मदिन, रह चुके हैं भारत के प्रधानमंत्री देश में एक ऐसे प्रधानमंत्री भी हुए हैं, जिनका जन्मदिन 4 सालों में एक बार आता है दरअसल, ऐसा हुआ है लीप वर्ष के कारण। साल 2024 भी एक लीप वर्ष है लीप वर्ष में फरवरी का महीना 28 की बजाए 29 दिनों का होता है और अगर 29 फरवरी को किसी का जन्मदिन होता है तो वो 04 साल में एक बार ही आता है देश के चौथे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का जन्म 29 फरवरी 1896 को भदेली गांव, जो अब गुजरात के बुलसर जिले में स्थित है, में हुआ था उनके बारे में कहा जाता है कि वह स्वमूत्र पीते थे और इसकी दूसरों को भी सलाह देते थे मोरारजी कहा करते थे लाखों भारतीयों के लिये यह एकदम सही दवा का मिश्रण है, खासकर ऐसे लोगों के लिए जो अपने इलाज का खर्च नहीं उठा सकते उनकी इस बात के कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं थे, लेकिन मोरारजी 99 साल जिंदा रहे 10 अप्रैल 1995 को उनका मुंबई में निधन हो गया था ,