अमर उजाला
Thu, 10 August 2023
वर्तमान समय में भले ही ऐसा कोई होगा जो घड़ी का इस्तेमाल न करता हो
लेकिन शायद ही किसी ने एक खास बात पर ध्यान दिया होगा
दुकानों या विज्ञापनों पर दिखाई जाने वाली घड़ी में 10 बजकर 10 मिनट का ही समय सेट रहता है
क्या आपको इसके पीछे का कारण मालूम है?
दरअसल, घड़ी में जब 10:10 का समय होता है तो इस दौरान घंटा, मिनट और सेकेंड की सूई एक-दूसरे से ओवरलैप नहीं करती है
इसकी एक वजह यह भी है कि 10:10 की टाइमिंग सेट करने पर कंपनी का लोगो भी अच्छे से दिखता है
कई घड़ियों में तीन, छह और नौ के आसपास तारीख के लिए भी जगह छोड़ी होती है, ऐसे में 10:10 की टाइमिंग सेट रहने से तारीख भी दिखती है
कई घड़ी निर्माता कंपनियों ने यह बताया है कि 10:10 की टाइमिंग घड़ी को हैप्पी स्माइली लुक देता है
वहीं मीडिया सूत्र इसे अब्राहम लिंकन की मौत से जोड़ते हैं उनकी मौत को 10:10 बताया जाता है, लेकिन उनकी मृत्यु की तारीख 10:15 है
यूपीएससी के लिए बेस्ट हैं इतिहास की ये किताबें