क्या है UPSSF, जिसके जिम्मे होगी राम जन्मभूमि की सुरक्षा? UPSSF यानी उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के गठन की मंजूरी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जून 2020 में दी थी सालभर (जून 2021) में यूपीएसएसएफ की 5 बटालियन तैयार हो गईं, जिनमें सहारनपुर, गोरखपुर, लखनऊ, मथुरा और प्रयागराज बटालियन शामिल हैं फिलहाल सभी बटालियन में कुल मिलाकर 9919 जवान हैं, UPSSF के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी के सर्वश्रेष्ठ जवानों को चुना गया इन जवानों को सेंट्रल एजेंसीज के स्पेशल कमांडोज जैसी ट्रेनिंग दी गई है, मॉर्डन हथियार चलाने से लेकर क्राइसिस मैनेजमेंट तक के लिए ट्रेंड किया गया है यूपी सरकार के मुताबिक UPSSF के गठन का उद्देश्य राज्य की संवेदनशील इमारतों, धार्मिक स्थलों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को और बेहतर सुरक्षा प्रदान करना था UPSSF की पहली बटालियन, लखनऊ मेट्रो की सुरक्षा में तैनात है, सुरक्षा के लिहाज से इस फोर्स की तैनाती अयोध्या, काशी और मथुरा में भी की जाएगी SSF की दो बटालियन अयोध्या पहुंच गई हैं, इन दोनों बटालियन में 280 जवान शामिल हैं .