इतिहास में एमए किया, जानें कितने पढ़े लिखे थें किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर को हुआ था और हर साल उनके सम्मान में राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है उनका जन्म उत्तर प्रदेश के नूरपुर में एक मध्यम वर्गीय किसान परिवार में हुआ था 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक वे भारत के पांचवें प्रधानमंत्री रहे इतिहासकारों और आम जनता द्वारा उन्हें "भारत के किसानों का चैंपियन" के रूप में जाना जाता है उन्होंने जानी खुर्द गांव में अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की और साल 1919 में गवर्नमेंट हाई स्कूल से मैट्रिकुलेशन पूरा किया 1923 में, उन्होंने आगरा कॉलेज से बीएससी और 1925 में इतिहास में एमए किया 1929 में, वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए और एक पूर्णकालिक राजनीतिक करियर चुना अपने पूरे जीवन में उन्होंने किसानों और उनके परिवारों के उत्थान के लिए काम किया, वे भारतीय स्वतंत्रता के लिए कई बार जेल भी गए .