अमर उजाला
Thu, 12 May 2022
केंद्र सरकार ने अभिभावकों को राहत देते हुए स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी की है। यहां पढ़ें
बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए स्पोर्ट्स और आउटडोर एक्टिविटी नहीं करवाने या फिर सुबह करवाने को कहा है।
स्कूली बस और वैन में जितनी सीट होंगी, उतने छात्र ही बैठ सकेंगे। इन्हें छाया में खड़ा करना होगा।
स्कूल बसों और वैन के अंदर पीने का पानी उपलब्ध कराना होगा।
अभिभावक भी बच्चों को सार्वजनिक वाहनों से न भेजें बल्कि स्वयं लेकर आएं तो बेहतर रहेगा।
वहीं, स्कूल की प्रार्थना सभा भी बंद क्लासरूम में होगी।
खिड़कियों से सीधी धूप क्लासरूम में न आए, इसलिए परदे से कवर करना चाहिए।
बच्चों के लिए पानी की बोतल और मौसम के अनुसार, खानपान का ध्यान रखने के भी निर्देश दिए हैं।
साइकिल या पैदल आने वाले छात्रों को सिर टोपी या छात्ते से कवर करने के निर्देश हैं।
यह गाइडलाइन परीक्षा केंद्रों पर भी लागू होंगी।
क्यों मनाते हैं विषु और क्या है इसका महत्व