अमर उजाला
Mon, 3 July 2023
वर्ष 2015 में गूगल को सुंदर पिचाई के रूप में भारतीय मूल का पहला सीईओ मिला था।
सुंदर पिचाई के सीईओ बनने के बाद से गूगल अपने मार्केट में फैलाने की गति को बढ़ाता चला गया है।
आज सुंदर पिचाई एक अमेरिकी नागरिक हैं लेकिन भारत और अपने मूल्यों के प्रति वो आज सभी सजग हैं।
सुंदर ने अशोकनगर, चेन्नई के जवाहर विद्यालय से अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा पूरी की थी।
वहीं 12वीं कक्षा IIT मद्रास कैंपस के वनवाणी मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल से उत्तीर्ण की थी।
उन्होंने IIT खड़गपुर से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।
बताया जाता है कि उन्होंने JEE में 1300 से 1700 के बीच रैंक हासिल की थी।
इसके बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमएस और व्हार्टन स्कूल ऑफ यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से MBA की है।
आज सुंदर पिचाई गूगल और अल्फाबेट कंपनी के सीईओ हैं।
DU SOL में पीजी एडमिशन शुरू