7 करोड़ का सवाल- किस राजा ने 100 साल टाइगर के रूप में बिताए? कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन में पहली बार 7 करोड़ का सवाल पूछा गया सवाल था- पद्म पुराण के अनुसार वे कौन से राजा थे जिन्होंने 100 साल टाइगर के रूप में बिताए, क्योंकि उन्हें हिरण ने श्राप दिया था? बहुत सारे लोगों को शायद इस सवाल का जवाब मालूम न हो, क्या आपको मालूम है...? इसका जवाब महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित पद्म पुराण में मिलता है इस सवाल का सही जवाब है - प्रभंजना कथन के अनुसार, एक बार राजा प्रभंजन से शिकार के वक्त अनजाने में अपने नवजात शिशु को स्तनपान करा रहे मादा हिरण पर बाण चल गया था इसके लिए हिरण ने राजा को 100 सालों तक बाघ के रूप में रहने का श्राप दिया था .