कर्नाटक कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (KSEEB) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का रिजल्ट 19 मई को घोषित कर दिया है। रिजल्ट sslc.karnataka.gov.in या karresults.nic.in पद देखे जा सकते हैं। परिणाम छात्रों के पंजीकृत फोन नंबरों पर एसएमएस के माध्यम से भेजा गया है। जिन छात्रों को रिजल्ट एसएमएस पर नहीं मिला, वे अपने फोन से एक मैसेज करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्र मैसेज में लिखें : KAR10 रोल नंबर और इस मैसेज को 56263 पर भेजें। इसके बाद छात्रों को अपना परिणाम उनके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड ने 28 मार्च से 11 अप्रैल तक एसएसएलसी कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित की थी। Karnataka SSLC परीक्षा 2022 का परिणाम 85 फीसदी रहा है। Karnataka SSLC Result How To Check KSEEB Class 10 Result