कितने पढ़े-लिखे हैं झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन? झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, अब चंपई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है चंपई सोरेन का जन्म 11 नंवबर 1956 को जिलिंगगौड़ा में हुआ था उनके पिता का नाम स्वर्गीय सिमाल सोरेन, माता का नाम स्वर्गीय मादी सोरेन था उनका परिवार खेती करता था उनकी पत्नी का नाम मानको सोरेन है और उनके 7 बच्चे हैं चंपई सोरेन की उम्र 68 साल है और वो सात बार विधायक रह चुके हैं चंपई सोरेन ने मैट्रिक तक की पढ़ाई की है .