JEE Main के अभ्यर्थी समझ लें ड्रेस कोड, परीक्षा में पहनकर जाएं ऐसे कपडें एनटीए कल, यानी 4 अप्रैल से जेईई मेन सत्र 2 की परीक्षा शुरू करने जा रहा है परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को जेईई मेन ड्रेस कोड से जुड़े दिशा-निर्देश अच्छे से समझ लेने चाहिए एनटीए अनुचित साधनों के उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए जेईई मेन ड्रेस कोड दिशानिर्देश जारी करता है, जोकि इस प्रकार हैं... किसी भी प्रकार के आभूषण या किसी भी प्रकार की धातु की वस्तु या कोई कपड़ा या धातु से युक्त वस्तु पहनकर न आएं टोपी, स्टोल, दुपट्टा, स्कार्फ, मफलर या सिर ढकने वाला कोई भी कपड़ा पहनना वर्जित है उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे खुले जूते जैसे चप्पल या सैंडल पहनकर आएं छात्रों को चश्मा, अंगूठी, कंगन या अन्य सामान पहनने से भी बचना चाहिए साधारण और आरामदायक कपड़े पहनें इसके अलावा, बहुत अधिक जेब वाली कोई चीज पहनने से बचें