IIT Admission: भारत का इकलौता राज्य, जिसमें हैं दो आईआईटी जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा के नतीजे घोषित हो चुके है और सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है इस बार जेईई मेन 2025 में सफल होने वाले करीब 2.50 लाख छात्र जेईई एडवांस की परीक्षा देंगे जेईई एडवांस की रैंक के आधार पर ही छात्रों को बीटेक कोर्स के लिए आईआईटी में दाखिला मिलता है ऐसे में आइए जानते हैं कि देश का वह कौन सा राज्य है, जहां दो आईआईटी और एक आईआईआईटी संस्थान हैं भारत में कुल 23 आईआईटी हैं, जों देश के अलग-अलग राज्यों में फैले हुए हैं उत्तर प्रदेश देश का इकलौता राज्य है, जहां दो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैं यूपी में आईआईटी बीएचयू और आईआईटी कानपुर दो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैं इसके अलावा यूपी में आईआईआईटी प्रयागराज संस्थान भी है, इसलिए यूपी को इंजीनियरिंग कॉलेज का हब कहा जाता है Education