अमर उजाला
Thu, 10 October 2024
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो की ओर से छात्रों व पेशेवरों के लिए एक फ्री ऑनलाइन की पेशकश की जा रही है
इसरो छात्रों व पेशेवरों के लिए 'भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) का अवलोकन' विषय पर फ्री ऑनलाइन कोर्स की पेशकश कर रहा है
इस कोर्स में ज्योग्राफिकल इंफॉर्मेशन सिस्टम में रुचि रखने वालों को जीआईएस, डाटाबेस, टोपोलॉजी, स्थानिक, विश्लेषण और ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर जैसी तकनीकों से परिचित करवाया जाएगा
कोर्स के दौरान प्रतिभागियों को जीआईएस सिद्धांतों को जानने का मौका मिलेगा
यह आवेदन आमंत्रित स्थानिक विश्लेषण और डाटा विजुअलाइजेशन के क्षेत्र में पेशेवर नौकरी की तलाश करने वालों के लिए महत्वपूर्ण है
यह कोर्स 14 अक्तूबर से 01 नवंबर, 2024 तक आयोजित किया जाएगा
जीआईएस की अवधारणा को बेहतर ढंग से समझाने के लिए आपको इसरो की ओर से केस स्टडी, रिसर्च पेपर और व्यावहारिक प्रशिक्षण में शामिल किया जाएगा
इस जीआईएस कोर्स में शामिल होने के इच्छुक छात्र या पेशेवर इसरो की आधिकारिक वेबसाइटपर जाकर 13 अक्तूबर, 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं
National Post Day: भारत में लाल रंग का ही क्यों होता है पोस्ट बॉक्स?